Skip to main content

Past Continuous Tense in Hindi with Examples, Rules & Exercises


Past Continuous Tense in Hindi

पहचान (Identification)

1. हिंदी के जिन वाक्यों के अंत में रहा था, रही थी, रहे थे,  आदि शब्द आते हैं, वे वाक्य अंग्रेजी के Past Continuous Tense के होते हैं।
2. इस Tense से पता चलता है कि कोई कार्य भूतकाल में लगातार जारी था।
3. इस काल के वाक्यों में कार्य का लगातार होना पाया जाता है, लेकिन कार्य के जारी रहने का समय नहीं दिया जाता।
4. He, She, It तथा एकवचन (Singular) Subjects के साथ was का प्रयोग किया जाता है।
5. बाकी सभी Subjects के साथ were का प्रयोग किया जाता है।
6. मुख्य क्रिया (Main Verb) की पहली form (V1) में ing जोड़ते हैं।

Past Continuous Tense in Hindi with Examples, Rules & Exercises
Past Continuous Tense Structure

Affirmative Sentences (सकारात्मक वाक्य)

Rule

Subject + was/were + Verb(1st form)+ing + Object + Other Words

Past Continuous Tense Examples in Hindi

1. मैं मेरठ जा रहा था।
➡ I was going to Meerut.
2. तुम क्रिकेट खेल रहे थे।
➡ You were playing cricket.
3. हम सड़क पर दौड़ रहे थे।
➡ We were running on the road.
4. मेरे पिताजी पत्र लिख रहे थे।
➡ My father was writing a letter.
5. वे कक्षा में शोर मचा रहे थे।
➡ They were making a noise in the class.

Past Continuous Tense Worksheet

Affirmative Sentences

Translate the following sentences into English:

1. लड़के एक निबंध लिख रहे थे।
2. कौवा आकाश में उड़ रहा था।
3. रमेश कमला के घर जा रहा था।
4. यात्री हरिद्वार जा रहे थे।
5. तुम पिताजी के साथ चाय पी रहे थे।
6. बच्चा बड़े जोर से रो रहा था।
7. कुली मेरा सामान स्टेशन पर ले जा रहा था।
8. मोहन और सोहन क्रिकेट खेल रहे थे।
9. तुम कल अपनी पुस्तक पढ़ रहे थे।
10. राम नदी में स्नान कर रहा था।
11. मेरे पिताजी कोलकाता जा रहे थे।
12. मेरे भाई साहब खाना खा रहे थे।
13. यह लड़का बाजार से आम खरीद रहा था।
14. हरि स्कूल में शोर मचा रहा था।
15. चपरासी घंटी बजा रहा था।

Past Continuous Tense Negative Sentences

अनुवाद के नियम

1. was/were तथा मुख्य क्रिया के बीच में not लगाते हैं।
2. मुख्य क्रिया की पहली form में ing लगाते हैं।

Rule

Subject + was/were + not + Verb(1st form)+ing + Object + Other Words

Examples

1. मैं स्कूल नहीं जा रहा था।
➡ I was not going to school.
2. वह पत्र नहीं लिख रहा था।
➡ He was not writing a letter.
3. लड़के कक्षा में नहीं बैठे हुए थे।
➡ The boys were not sitting in the class.
4. वे दरवाजा नहीं खोल रहे थे।
➡ They were not opening the door.

Past Continuous Tense Worksheet

Negative Sentences


Translate the following sentences into English:

1. प्रेम कुछ नहीं कर रहा था।
2. गांव वाले चोर के पीछे नहीं दौड़ रहे थे।
3. मेरा घोड़ा सड़क पर नहीं लेट रहा था।
4. मेरा भाई अंग्रेजी नहीं पढ़ रहा था।
5. शिकारी हिरण का पीछा नहीं कर रहे थे।
6. वह गांव पैदल नहीं जा रहा था।
7. हम नदी में नहीं नहा रहे थे।
8. वह लकड़हारा लकड़ी नहीं बेच रहा था।
9. वह घर नहीं जा रहा था।
10. मेरे पिताजी समाचार पत्र नहीं पढ़ रहे थे।
11. हरि स्कूल में हॉकी का मैच नहीं देख रहा था।
12. ये खिलाड़ी शाम को वॉलीबॉल नहीं खेल रहे थे।
13.डॉक्टर साहब अस्पताल में नहीं सो रहे थे।
14. हमारी माताजी शाम को खाना नहीं बना रही थीं।
15. छोटा बच्चा अपनी बहन के साथ पुस्तक नहीं पढ़ रहा था।

Past Continuous Tense Interrogative Sentences

अनुवाद के नियम

1. जिन वाक्यों की शुरुआत क्या से होती है, उनमें “क्या” का अनुवाद नहीं करते। सबसे पहले Was/Were लगाते हैं।
2. उसके बाद Subject तथा फिर Verb की पहली form में ing लगाते हैं।
3. यदि वाक्य में क्यों, कब, कहाँ, कौन आदि प्रश्नवाचक शब्द हों, तो उनकी अंग्रेजी सबसे पहले लिखी जाती है।
4. Negative Interrogative वाक्यों में Subject के बाद not लगाया जाता है।

Rule

Was/Were + Subject + Verb(1st form)+ing + Object + Other Words?

Examples

1. क्या तुम खेल रहे थे?
➡ Were you playing?
2. क्या वह स्कूल जा रहा था?
➡ Was he going to school?
3. क्या मैं पानी पी रहा था?
➡ Was I drinking water?

Interrogative WH-Type Sentences

Rule

WH Word + was/were + Subject + Verb(1st form)+ing + Object + Other Words?

Examples

1. वे कहाँ सो रहे थे?
➡ Where were they sleeping?
2. तुम कल काम क्यों नहीं कर रहे थे?
➡ Why were you not working yesterday?
3. राम कल कहाँ जा रहा था?
➡ Where was Ram going yesterday?

Negative Interrogative Sentences

Rule

Was/Were + Subject + not + Verb(1st form)+ing + Object + Other Words?

Examples

1. क्या मैं पानी नहीं पी रहा था?
➡ Was I not drinking water?
2. क्या तुम राम को याद नहीं कर रहे थे?
➡ Were you not missing Ram?
3. क्या हम स्कूल नहीं जा रहे थे?
➡ Were we not going to school?

Past Continuous Tense Worksheet

Interrogative Sentences

Translate the following sentences into English:

1. क्या कुत्ता नदी पार कर रहा था?
2. क्या अध्यापक अंग्रेजी पढ़ा रहे थे?
3. तुम मेरे साथ बाजार क्यों नहीं जा रहे थे?
4. तुम कल अपना समय क्यों नष्ट कर रहे थे?
5. इस खेत में गाय कहाँ चल रही थी?
6. क्या किसान खेत नहीं जोत रहा था?
7. तुम्हें कौन पढ़ा रहा था?
8. तुम्हारा नौकर बच्चों के साथ कब जा रहा था?
9. तुम कल हरि को क्यों पीट रहे थे?
10. तुम्हें कौन बुला रहा था?
11. वह स्कूल क्यों नहीं जा रहा था?
12. यात्री कहाँ सो रहा था?
13. क्या वह कल बाग में फूल नहीं तोड़ रहा था?
14. नौकर किसको गाली दे रहा था?
15. वह कल किस समय हिंदी याद कर रहा था?

Comments