Present Indefinite Tense in Hindi (Simple Present Tense) पहचान (Identification) 1. हिंदी के जिन वाक्यों के अंत में ता है, ती है, ते हैं, ता हूं आदि शब्द आते हैं, वे वाक्य अंग्रेजी के Present Indefinite Tense के होते हैं। 2. इस Tense का प्रयोग आदत (habit), सामान्य सत्य (universal truth), दैनिक कार्य (daily routine) तथा स्थायी कार्यों के लिए किया जाता है। 3. I, We, You, They तथा Plural Nouns (बहुवचन संज्ञा) के साथ Verb की First Form का प्रयोग होता है। 4. He, She, It तथा Singular Nouns (एकवचन संज्ञा) के साथ Verb की First Form में -s या -es जोड़ा जाता है। Verb में S / ES लगाने के नियम 1. जिन Verbs के अंत में s, sh, ch, x, o, z आते हैं, उनके साथ es लगाया जाता है। Examples: - go → goes - wash → washes - teach → teaches 2. बाकी अधिकांश Verbs के साथ केवल s लगाया जाता है। Examples: - play → plays - read → reads 3. जिन Verbs के अंत में y हो और उससे पहले consonant हो, वहां y हटाकर ies लगाया जाता है। Examples: - cry → cries - fly → flies Present Indefinite Tense Structure Affirmative Sentences (स...
Comments
Post a Comment